Current Affairs PDF
Current Affairs FREE PDF
01-06 June 2018 = 18-08-2018
![]() |
Current Affairs Questions & Answers PDF in Hindi |
Weekly One Liners-Current Affairs
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 अगस्त 2018...
1. हाल ही में किस राज्य में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लांच किया गया है?
गुजरात में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लांच किया गया है| यह मोबाइल एप महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से लांच किया गया है| यह एप किसी भी राज्य में कही भी किसी भी मुसीबत के दौरान महिलाओं को कुछ ही देर में मदद उपलब्ध कराने में सहायक है| इस एप्लीकेशन के जरिए घटनास्थल से महिला के कॉल करने पर हेल्पलाइन रिस्पॉन्स सेंटर को फौरन गूगल के नक्शे में महिला की सटीक लोकेशन का पता चल जाएगा। इस जानकारी के आधार पर निकटवर्ती पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन को सूचित करने के साथ ही महिला की लोकेशन सहित अन्य जानकारी उसके परिजनों को तत्काल भेजी जा सकेगी।
2. हाल ही में कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रो. नीलिमा सिंह को नियुक्त किया गया है| नीलिमा सिंह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|
3. आरके धवन कौन थे?
आरके धवन भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के निजी सचिव थे| धवन कई संसदीय समितियों के सदस्य तथा राज्यसभा के सांसद भी रह चुके है| धवन 1962 से 1984 तक इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे थे। इसमें आपातकाल का 1975-77 का दौर भी शामिल है। धवन इंदिरा गाँधी की हत्या के प्रत्यक्षदर्शी थे। इंदिरा के शासनकाल में उन्हें देश का दूसरा या तीसरा सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था। प्रधानमंत्री तक सूचना या किसी की पहुंच उनके जरिये ही संभव थी। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. इंद्रा नूई कौन है?
इंद्रा नूई पेप्सिको की सीईओ है| हाल ही में इन्होनें अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| पेप्सीको की कोला ब्रांड इमेज बदलने के लिए इंद्रा ने फन फॉर यू, बेटर फॉर यू, गुड फॉर यू का फॉर्मूला दिया था। नूई 2008 से 2017 तक फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट शामिल रही थी| इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
5. हाल ही में सिटी ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
सिटी ओपन का ख़िताब रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने जीता है| स्वेतलाना ने सिटी ओपन के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया की डोना वेकिच को 4-6, 7-6-, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| स्वेतलाना यह ख़िताब जीतने वाली सबसे कम रैंकिंग की खिलाडी है| स्वेतलाना ने दो साल के अन्तराल के बाद पहला डब्ल्यूटीए ख़िताब जीता है| इन्होनें इससे पहले 2016 में क्रेमलिन कप जीता था|
6. इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर हार्वर्ड मार्क वन कब पेश किया गया था?
इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर हार्वर्ड मार्क वन 7 अगस्त 1944 में पेश किया गया था| इस कैलकुलेटर का निर्माण इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर हार्वर्ड मार्क द्वारा किया गया था| यह कैलकुलेटर 51 फीट लंबा, 8 फीट ऊँचा और 5 टन वजनी था|
7. हाल ही में सेंट डेथ सेलिब्रेशन कहाँ पर मनाया जा रहा है?
सेंट डेथ सेलिब्रेशन मेक्सिको में मनाया जा रहा है| यह सेलिब्रेशन संत म्यूरत की याद में मनाया जाता है| संत म्यूरत को मौत का अवतार माना जाता है|
8. हाल ही में मना ओरचाथेली उत्सव कहाँ मनाया जा रहा है? ओरचाथेली उत्सव केरल में मनाया जा रहा है| इस उत्सव में किसान अपने पशु लेकर आते हैं, जिनकी रेस करवाई जाती है।
9. अन्तराष्ट्रीय मित्रता दिवस कब मनाया जाता है? अन्तराष्ट्रीय मित्रता दिवस प्रतिवर्ष अगस्त माह के पहले रविवार को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य “दोस्ती का सम्मान” करना है| दोस्ती के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले इस दिन की शुरुआत 1919 में हुई थी, जिसका श्रेय हॉलमार्क कार्डस के संस्थापक जॉएस हॉल को जाता है| लोग उन दिनों अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे कार्ड भेजा करते थे|
10. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में स्थित है| यह उद्यान बाघों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है|प्रसिद्ध सफ़ेद चीते की खोज इसी राष्ट्रीय उद्यान में हुई थी| इस राष्ट्रीय उद्यान में पशुओं की 22 और पक्षियों की 250 प्रजातियां पाई जाती हैं। इस उद्यान को 1968 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था|
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 15 सितम्बर से फेस रिकग्निशन (चेहरा पहचानने वाले टेक्नोलॉजी) फीचर शुरू करने जा रहा है। अब फेस रिकग्निशन का उपयोग भी प्रमाणीकरण के लिए किया जा सकता है। मुख्य बिंदु आरम्भ में इस फीचर को 1 जुलाई से शुरू किया जाना था, बाद में इसे 1 अगस्त तक स्थगित किया
| Time Stamp | English | Hindi |
| 06-12 August 2018 | Download Here | Download Here |
| 30 July-05 August 2018 | Download Here | Download Here |
| 21-27 July 2018 | Download Here | Download Here |
| 16-21 July 2018 | Download Here | Download Here |
| 10-16 July 2018 | Download Here | Download Here |
| 02-08 July 2018 | Download Here | Download Here |
| 25 June-01 July 2018 | Download Here | Download Here |
| 18-24 June 2018 | Download Here | Download Here |
| 11-17 June 2018 | Download Here | Download Here |
| 04-10 June 2018 | Download Here | Download Here |
| 01-06 June 2018 | Download Here | Download Here |
Weekly Current Affairs
| Time Stamp | English | Hindi |
| 10-16 July 2018 | Download Here | Download Here |
| 25-29 June 2018 | Download Here | Download Here |

0 Comments:
Post a Comment